Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशियन गेम्स के लिए ऐलान, हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी कमान

Shivkishore | Tuesday, 30 Jun 2026 11:54:14 AM
Asian Games 2026: Indian women's cricket team announced for the Asian Games; Harmanpreet Kaur to lead the squad.

इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशियन गेम्स 2026 के लिए ऐलान हो चुका है। चयन समिति ने सितंबर में जापान के आइची-नागोया में होने वाले इस बहु-खेल आयोजन के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की है। टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारतीय टीम इस बार डिफेंडिंग चैम्पियन के रूप में मैदान में उतरेगी। पिछले एशियन गेम्स (2023) में चीन के हांगझोउ में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता था।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल’ (फिटनेस क्लियरेंस के अधीन), राधा यादव और नंदनी शर्मा

pc- thesportstak.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.