IRE vs IND: आयरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप की विजेता भारतीय टीम को हरा रचा इतिहास

Shivkishore | Monday, 29 Jun 2026 01:09:56 PM
IRE vs IND: Ireland made history by defeating the T20 World Cup-winning Indian team.

इंटरनेट डेस्क। दो बार की टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम को आयरलैंड के हाथों टी20 सीरीज में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। आयरलैंड ने न केवल शानदार खेल दिखाते हुए भारतीय टीम को मात दी, बल्कि सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर क्रिकेट इतिहास का एक नया स्वर्णिम अध्याय लिख दिया। यह क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ है जब आयरलैंड ने भारत के खिलाफ कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम की है।

भारत और आयरलैंड के बीच खेलंे गए दूसरे टी20 मुकाबले में आयरलैंड के लिए खेलने वाले भारतीय मूल के खिलाड़ी जय मूंदड़ा की खतरनाक गेंदबाजी देखने को मिली। रोमांचक मुकाबले में आयरिश टीम ने 1 रन से जीत हासिल की। इसी के साथ उन्होंने सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर दिया।

आयरलैंड के लिए बल्लेबाजी में हैरी टेक्टर ने कमाल की बैटिंग की और अर्धशतक लगाया। उनकी पारी के दम पर आयरिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए थे। टीम इंडिया इसके जवाब में तिलक वर्मा के अर्धशतक के दम पर 153 रन ही बना सकी।

PC- cricinfo.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.