- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आप ऑफिस में काम करते हैं तो जी मेल तो हर किसी के काम आता है। यह ऐसी चीज हैं जिसके जरिए हम ई मेल कर पाते हैं और हम फाइलों को एक दूसरे को भेजते हैं, इसमें डिटेल सेव भी रहती है। अब जीमेल में ऐसे फिचर्स भी आ गए हैं जिससे ईमेल लिखना आसान हो जाता है। जीमेल में गूगल का एक ऐसा ही फीचर हेल्प मी राइट है, जिससे आसानी से ईमेल लिखा जा सकता है।
जानकारी के अनुसार जेनरेटिव एआई पर बेस्ड यह फीचर एक साधारण प्रॉम्प्ट से नए ईमेल का ड्राफ्ट तैयार कर सकता है या आपके ईमेल को पूरा कर सकता है। इसके साथ ही यह एक ही क्लिक में मैसेज के टोन, लंबाई और क्लैरिटी को भी ठीक कर सकता है।
कैसे इस्तेमाल करें
- यह फीचर गूगल वर्कस्पेस लैब्स टेस्टर और कुछ खास वर्कस्पेस/जेमिनी प्लान के लिए उपलब्ध है। फिर आपको यह कंफर्म करना है कि आपका Gmail ऐप या वेब वर्जन अपडेटेड है।
- सबसे पहले आपको कंपोज विंडो में Help me write बटन नजर आएगा, उस पर क्लिक करना है।
- Gmail में कंपोजन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद Help me write का चयन करना है।
- एक प्रॉम्प्ट डालना है जैसे कि राइट ए प्रोफेशनल ईमेल रिक्वेस्टिंग ए मीटिंग विद मैनेजर।
- Gmail तुरंत एक ड्राफ्ट तैयार कर देगा।
- pc- forbes.com