Rajasthan: बहुचर्चित पांचना बांध विवाद पर बनी सहमति, 7 दिन में छोड़ा जाएगा नहरों में पानी

Shivkishore | Wednesday, 01 Jul 2026 01:18:32 PM
Rajasthan: Consensus reached on the high-profile Panchna Dam dispute; water to be released into canals within 7 days.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में करौली जिले के बहुचर्चित पांचना बांध को लेकर पिछले दो दशकों से चला आ रहा जल विवाद अब समाप्त हो गया है। इसके लिए कुछ दिनों पहले एक बड़ा धरना प्रदर्शन भी हुआ, जिसमें किरोड़ीलाल मीणा ने पहुंचकर आश्वासन दिया था की जल्द ही पानी खुलवा दिया जाएगा। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल हस्तक्षेप और उनकी टीम की सक्रियता से गुर्जर और मीणा समाज के बीच आम सहमति बन गई है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस ऐतिहासिक समझौते के बाद क्षेत्र में वर्षों से जारी तनाव समाप्त हो जाएगा। खबरों के अनुसार इस विवाद को हल करने के लिए राज्य सरकार ने पूरी गंभीरता दिखाई, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने शिक्षा संकुल में दोनों पक्षों के साथ लंबी बातचीत की, सरकार ने स्पष्ट किया है कि अगले 7 दिनों के भीतर जल संसाधन विभाग पानी छोड़ने का एक व्यवस्थित शेड्यूल तैयार करेगा। इस निर्णय से दोनों समुदायों ने संतोष व्यक्त किया है और मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

मंत्री ने बताया कि कमांड क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए लिफ्ट परियोजना को भी आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय लोगों की लंबे समय से लंबित बांध में सुधार कार्य की मांग को भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंजूरी के बाद पूरा किया जाएगा।

pc- ndtv raj



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.