- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। रूस इस समय अपने मुश्किल दौर से गुजर रहा है। यह बात खुद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि जल्द ही रूस अपनी चुनौतियों से पार पा जाएगा। रूस के सरकारी समाचार एजेंसी टीएएसएस के मुताबिक, सितंबर में होने वाले संसदीय चुनावों से पहले सत्ताधारी यूनाइटेड रशिया पार्टी के सम्मेलन में पुतिन ने यह बात बोली है।
खबरों की माने तो पुतिन ने कहा है कि देश ने जिन मुश्किलों का सामना किया है, उनसे वह और मजबूत हुआ है, उसे अहम सबक मिले हैं। पुतिन ने कहा कि हम एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इसने हमें बहुत कुछ सिखाया है, दरअसल, रूस को हाल ही में यूक्रेन युद्ध के चलते यूक्रेनी ड्रोन और मिसाइल हमलों का सामना करना पड़ रहा है।
पुतिन ने कहा कि सरकार के सामने मौजूद चुनौतियां है, इससे वाकिफ भी हैं। उनसे निपटने के कदम उठाए जा रहे हैं। पुतिन ने कहा है कि हम समस्याओं को देख रहे हैं। हम निश्चित रूप से देश और अपने नागरिकों की सुरक्षा के साथ के रूस की सीमाओं की अखंडता को भी सुनिश्चित करेंगे।
pc- aljazeera.com