- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आजकल खराब खानपान, तनाव और अनियमित जीवनशैली लोगों के लिए परेशानी बनता जा रहा है। इसके कारण लोगों को कब्ज, ब्लोटिंग और आंतों में सूजन जैसी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनके सेवन से आपको कब्ज, ब्लोटिंग जैसी समस्यों से छुटकारा मिल जाता हैं ।
दही और चिया सीड्स का सेवन
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स यानी अच्छे बैक्टीरिया आंतों के माइक्रोबायोम को संतुलित रखने में मदद करते हैं। वहीं, चिया सीड्स घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पानी सोखकर जेल जैसी संरचना बनाते हैं। इससे मल को नरम बनाने और आंतों की गतिविधियों को बेहतर करने में सहायता मिलती है।
कैसे करें सेवन
एक कटोरी ताजा दही में 1 से 2 चम्मच चिया सीड्स मिलाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब चिया सीड्स फूल जाएं, तब इसका सेवन करें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें कटे हुए फल भी मिलाए जा सकते हैं।
pc- onlymyhealth.com