Health Tips: रात में कभी भी नहीं करना चाहिए आपको इन चीजों का सेवन, हो सकती हैं ये परेशानी

Shivkishore | Saturday, 27 Jun 2026 12:54:07 PM
Health Tips: You should never consume these things at night; they could cause problems.

इंटरेनट डेस्क। आज की बदलती लाइफ स्टायल और खान पान के तरीके से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार हम बाजार से कुछ ऐसी चीजें लेकर भी खा लेते हैं जो हमे रात में नहीं खानी चाहिए। इनके सेवन से हमे कई तरह की बीमारियों को झेलना पड़ सकता हैं तो आज हम यह जानेंगे की हमे किन चीजों का सेवन रात के समय या शाम में नहीं करना चाहिए।

दही 
दही को सबसे हेल्दी फूड आइटम्स में गिना जाता है। इसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। हालांकि रात के समय दही खाना नुकसानदायक हो सकता है। इसकी तासीर ठंडी मानी जाती है, जिसकी वजह से बलगम बनने की समस्या हो सकती है। गैस और पेट में भारीपन हो सकता है। 

फल 
फलों का सेवन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। इन्हें दिन के समय खाना ज्यादा बेहतर माना जाता है। रात में फल खाने से कुछ लोगों को कई तरह की समस्या हो सकती है। फलों में नेचुरल  शुगर और कार्बाेहाइड्रेट मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा सकते हैं और नींद पर असर डाल सकते हैं।

pc- aaj tak
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.