- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बारिश का मौसम चल रहा है और इस मौसम में लोगों को खांसी,बुखार होते रहते हैं। ऐसे में आप भी अगर इस समय खांसी की बीमारी से परेशान हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां ऐसे में खांसी से तुरंत राहत पाने के लिए दवाइयों की जगह आप कुछ घरेलू नुस्खे भी अपना सकते है।
अदरक-शहद ले
अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले की सूजन और खराश को कम करने का काम करता है। शहद गले को कोमल बनाता है, एक चम्मच अदरक का रस निकालकर उसमें आधा चम्मच शहद मिलाकर दिन में 2 बार लेने से खांसी में आराम मिलता है।
हल्दी वाला दूध
रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी डालकर पीने से गले की खराश, खांसी और जुकाम में काफी राहत मिलती है, यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ता है।
pc- aaj tak