- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के हैरी केन ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की है। इंग्लैंड ने पनामा के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। इस मैच के साथ ही हैरी केन फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। इसके साथ ही उन्होंने नया रिकॉर्ड बना दिया। पनामा के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में उन्होंने अपना 11वां वर्ल्ड कप गोल दागा।
इसी गोल के साथ केन ने वह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जिसे वह अब तक गैरी लिनेकर के साथ साझा कर रहे थे। लिनेकर ने 1986 और 1990 वर्ल्ड कप मिलाकर कुल 10 गोल किए थे, जबकि केन अब तीन वर्ल्ड कप खेलते हुए उनसे आगे निकल गए हैं।
इस गोल के साथ केन ने वर्ल्ड कप के ऑल-टाइम टॉप स्कोरर्स की लिस्ट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और गैब्रिएल बतिस्तूता को भी पीछे छोड़ दिया। अब उनसे ज्यादा गोल सिर्फ छह खिलाड़ियों ने किए हैं।
pc- amar ujala