FIFA World Cup 2026: कनाडा ने रचा इतिहास, विश्व कप इतिहास में पहली बार किया ये काम

Shivkishore | Monday, 29 Jun 2026 10:56:18 AM
FIFA World Cup 2026: Canada makes history, achieves a first in World Cup history.

इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले नॉकआउट मुकाबले में रोमांचक मैच देखने को मिला। इस मैच में  कनाडा और दक्षिण अफ्रीका के बीच टक्कर देखने को मिली। लॉस एंजेलिस के मैदान पर दोनों टीमों ने अपना शानदार खेल दिखाया। दोनों ही टीमें पहली बार टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 16 में जगह बनाने उतरी थी, जहां कनाडा ने आखिरी पलों में गोल दागकर साउथ अफ्रीका के सपनों को तोड दिया और राउंड ऑफ 16 में एंट्री की।

कनाडा के कप्तान ने इंजरी टाइम के गहरे में गोल दागकर टीम को 1-0 से जीत दिलाई। जेसी मार्श की टीम पहली बार इतिहास में राउंड ऑफ 16 में पहुंची है, जिससे उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की। इससे पहले कनाडा 1986 और 2022 विश्व कप में ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सका था।

वहीं, ये हार साउथ अफ्रीका के लिए काफी दर्दनाक थी। ह्यूगो ब्रूस की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, लेकिन उन्होंने दुनिया भर के फैंस का दिल जरूर जीता। कनाडा ने शुरुआती समय में लगभग पूरा दबाव बनाया, लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम ने हर बार लगातार दबावों के बीच शानदार डिफेंस किया।

pc- news18 hindi



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.