- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। भारत और आयरलैंड के बीच खेली गई दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान आयरलैंड ने इतिहास रच दिया। इस मैच में आयरलैंड की टीम ने भारत को हरा दिया। भारत को 34 रन से हराकर न सिर्फ सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में पहली बार भारतीय टीम को शिकस्त देने का कारनामा भी कर दिखाया।
आयरलैंड अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत को हराने वाली 11वीं टीम बन गई है। इसके साथ ही आयरलैंड ने अब तक आठ फुल मेंबर देशों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीत दर्ज कर ली है। अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका ही ऐसी फुल मेंबर टीमें बची हैं, जिनके खिलाफ आयरलैंड को अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय जीत का इंतजार है।
भारतीय टीम की टी20 कप्तानी संभाल रहे श्रेयस अय्यर का पहला मुकाबला हार के साथ समाप्त हुआ। इसके साथ ही वह अपने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हारने वाले भारत के चौथे कप्तान बन गए।
PC- cricinfo.com