- SHARE
-
इंटरेनट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप में एक छोट से देश केप वर्दे ने बड़ा कारनामा कर दिया और इतिहास के पन्नों में अपनों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। केप वर्दे का अपने पहले वर्ल्ड कप का शानदार सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। उसने सऊदी अरब के साथ 0-0 से ड्रॉ खेला और विश्व कप फुटबॉल के नॉकआउट स्टेज में पहुंचने वाला दुनिया का सबसे छोटा देश बन गया।
शुक्रवार को ह्यूस्टन में ग्रुप-स्टेज के आखिरी मैच में केप वर्दे और सऊदी अरब का मैच 0-0 से ड्रॉ रहा। इसी के साथ अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित यह द्वीपीय देश मेंस वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में पहुंचने वाला आबादी के हिसाब से सबसे छोटा देश बन गया।
टूर्नामेंट में पहली बार खेल रही इस टीम ने अपने पहले मैच में टूर्नामेंट से पहले पसंदीदा मानी जा रही स्पेन को बिना किसी गोल के ड्रॉ पर रोककर वर्ल्ड कप का एक बड़ा उलटफेर किया था, इसके बाद उन्होंने उरुग्वे के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलकर वर्ल्ड कप में अपने पहले गोल किए।
pc- khabargaon.com