National Weather Forecast: देश के 11 राज्यों में भारी आंधी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के 9 जिलों में हो सकती हैं तेज बारिश

Shivkishore | Saturday, 04 Jul 2026 08:46:14 AM
National Weather Forecast: Warning of heavy storms and rain in 11 states; heavy rainfall likely in 9 districts of Rajasthan.

इंटरनेट डेस्क। देश में मानसून सक्रिय हैं और इसके कारण ही कई राज्यों में अच्छी बारिश देखने को मिल रही हैै। मौसम विभाग की माने तो आज 4 जुलाई को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 11 राज्यों के लिए भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा का प्रहार देखने को मिल सकता है। किसानों और मछुआरों को विशेष रूप से सावधान रहने के लिए कहा गया है। मानसून की बारिश का असर देश के 9 राज्यों में सबसे अधिक देखने को मिलेगा। कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की माने तो राज्य के बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। मानसून  अब तेजी से राजस्थान के पश्चिमी भागों की ओर अग्रसर है, जिसके कारण राज्य के अधिकांश जिलों में भारी मेघगर्जन, वज्रपात और अचानक तेज हवाएं चलने का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने जोधपुर, पाली, सिरोही, बालोतरा, जयपुर, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा और अजमेर सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए विशेष तौर पर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

अलर्ट किया जारी
मौसम विभाग की माने तो  जोधपुर, पाली, सिरोही, बालोतरा, जयपुर, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा जिलों में मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रहने वाला है। इन जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र मेघगर्जन और गरज-चमक के साथ अचानक मूसलाधार बारिश हो सकती है। शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। राजस्थान के मध्य और उत्तरी भागों की बात करें तो नागौर, सीकर, डीडवाना-कुचामन, टोंक, सवाई माधोपुर, कोटा, धौलपुर, दौसा, राजसमंद, सलूंबर, उदयपुर, जालौर, ब्यावर, चूरू, करौली और प्रतापगढ़ जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

pc- tv9



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.