WhatsApp के नए Username फीचर के कारण बन सकते हैं ऑनलाइन स्कैम का शिकार, ये गलती करने से बचे

Hanuman | Wednesday, 08 Jul 2026 12:44:20 PM
WhatsApp's new username feature could make you a victim of online scams; avoid making this mistake

इंटरनेट डेस्क। WhatsApp पर यूजर्स के लिए नए-नए फीचर आते रहते हैं। ये फीचर यूजर्स के लिए के लिए कई प्रकार से उपयोगी होते हैं। आज हम आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपकी प्राइवेसी बढ़ाएगा। हालांकि गलत Username चुनना या फेक प्रोफाइल पर भरोसा करना यूजर्स को बहुत भारी भी पड़ सकता है।

इसके कारण यूजर्स ऑनलाइन स्कैम का शिकार बन सकते हैं। यूजर्स WhatsApp पर जल्द मोबाइल नंबर की जगह Username के जरिए भी चैटिंग कर सकेंगे। इस फीचर का मकसद यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ाना है। इस फीचर के कारण यूजर्स को हर नए व्यक्ति के साथ फोन नंबर शेयर करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। हालांकि, यूजर्स को Username चुनते समय सावधानी बरतनी होगी।

केवल Username देखकर किसी पर भरोसा करना यूजर्स को भारी पड़ सकता है। ये फीचर स्कैमर्स के लिए भी नया हथियार बन सकता है। इसी कारण Username में पर्सनल जानकारी डालने से यूजर्स को बचना होगा।

PC: webwise
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.