Gold-Silver Prices: आज इतने बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम

Hanuman | Wednesday, 08 Jul 2026 01:20:42 PM
Gold-Silver Prices: Here is how much the prices of gold and silver have risen today

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को भारी गिरावट आने के बाद आज दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में इजाफा हुआ है। हालांकि आज सोने-चांदी की कीमतों में मामूली इजाफा हुआ है। खबरों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 177 रुपए बढ़ गए हैं। इससे सोने की कीमत बढ़कर 1.44 लाख रुपए हो गई है।

वहीं, आज एक किलो चांदी की कीमत में 150 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे चांदी की कीमत बढ़कर 2.27 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस साल सोना अब तक 11 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए के ऊपर थी। अब ये 1.44 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

वहीं चांदी की कीमत में 3 हजार रुपए की गिरावट इस साल आई है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी कीमत की 2.30 लाख रुपए किलो थी। 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई अपने नाम दर्ज करवाया था।

PC: goldmarket.fr
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.