UIDAI की ओर से आमजन के लिए आई खुशखबरी, 31 दिसंबर तक फ्री में होगा ये काम

Hanuman | Wednesday, 08 Jul 2026 12:55:50 PM
Good news from UIDAI for the general public: this service will be available for free until December 31

इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल हो चुका है। ये सभी सरकारी योजनाओं में उपयोगी है। अब आधार कोर्ड को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि UIDAI ने आधार कार्ड को लेकर बड़ा फैसला लिया है। UIDAI ने उन लोगों को खुशखबरी दी है जिनकी आधार कार्ड में ईमेल आईडी अपडेट नहीं है या पुरानी ईमेल बदलना चाहते हैं।

UIDAI ने अब आधार मोबाइल ऐप के जरिए ईमेल एड्रेस अपडेट कराने पर 31 दिसंबर 2026 तक किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिए जाने का निर्णय लिया है। इस सेवा का फायदा यूजर्स बिल्कुल मुफ्त में उठा सकेंगे। नए आधार ऐप के माध्यम से आमजन घर बैठे कई जरूरी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।  

UIDAI ने अब ऐलान किया कि आधार मोबाइल ऐप के माध्यम से ईमेल एड्रेस अपडेट कराने पर अब कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक पूरी तरह फ्री रहेगी। पहले इस सेवा के लिए 75 रुपए के साथ जीएसटी लिया जाता था।

PC:  hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.