- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अनार में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। रोजाना एक अनार खाते से सेहत से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। आपको अनार का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर अनार इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में उपयोगी है। रोजाना अनार खाने से सर्दी-जुकाम, इन्फेक्शन और अन्य बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। वहीं ये दिल के स्वास्थ्य में सुधार के लिए भी बहुत ही उपयोगी है।
अनार में मौजूद पॉलीफेनोल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में उपयेागी है। इससे हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। अनार खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। इसी कारण एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए ये फल बहुत ही लाभकारी होता है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें