- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पति-पत्नी के बीच नाराजगी होना आम बात है। दोनों के बीच की नाराजगी ज्यादा समय तक नहीं रहती है। हालांकि, कई लोगों से उनकी पत्नी ज्यादा ही नाराज रहती हैं। हर कोई चाहता है कि उसकी पत्नी उससे नाराज नहीं हो। इस संबंध में प्रेमानंद महाराज ने एक शानदार उपाय बताया है। इस उपाय को अपनाने के बाद व्यक्ति से उसकी पत्नी कभी भी नाराज नहीं होगी।
हमेशा खुश रहेगी। एक व्यक्ति ने इस प्रकार का सवाल प्रेमानंद महाराज से किया था। उसने प्रेमानंद महाराज से पूछा था कि अगर पत्नी गुस्सा हो जाए, तो क्या उसे खुश रखने का कोई खास मंत्र है? इस पर प्रेमानंद जी महाराज ने बड़ी ही सरलता से जवाब दिया कि वे इस विषय के कोई विशेषज्ञ नहीं हैं, लेकिन शास्त्रों के मुताबिक, उन्होंने इसका एक बेहद सटीक और व्यावहारिक उपाय जरूर बताया। उन्होंने कहा कि पत्नी को खुश रखने और उसे अपने अनुकूल रखने का एक ही तरीका है कि उसकी इच्छाओं का सम्मान करना।
ऐसा होने पर हमेशा खुश रहेगी पत्नी
खबरों के अनुसार, इस दौरान प्रेमानंद महाराज ने व्यक्ति से कहा कि अगर कोई पति अपनी पत्नी की इच्छाएं पूरी करता है और कभी भी उसकी मर्जी के खिलाफ कोई काम नहीं करता है तो पत्नी हमेशा उसके साथ खुश रहेगी। वहीं उन्होंने इस दौरान इस बात पर भी जोर दिया कि पति को कभी भी किसी अन्य महिला के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। कोई भी पत्नी यह बिल्कुल पसंद नहीं करेगी कि उसका पति किसी दूसरी महिला से प्रेम करे।
PC: amazon
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें