- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आम बहुत ही रसीला फल होता है। इसी कारण तो इसे फलों का राजा बोला जाता है। आम सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। आम के छिलके भी स्किन के लिए किसी नेचुरल ब्यूटी ट्रीटमेंट से कम नहीं हैं। इसका छिल्का विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और स्किन-रिपेयरिंग गुणों से भरपूर होता है, जिसका उपयोग कर चेहरे को साफ, चमकदार और हेल्दी बनाया जा सकता है।
पार्लर जैसा निखार घर पर पाने के लिए आप आम के छिलके का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप आम का फेस पैक बना लें। आम के छिलकों को अच्छी तरह धोकर धूप में सुखा लें और फिर पीसकर पाउडर तैयार कर लें। अब इसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें।
अब आप इस फेस पैक को चेहरे पर 15 मिनट तक लगार का धो लें। इससे आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ जाएगी। ये स्किन को अंदर से क्लीन करता है और नेचुरल ग्लो देता है। आपको आज से ही इसका उपयोग कर देना चाहिए।
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें