Health Tips: डायबिटीज के मरीज बना लें इन सब्जियों से दूरी, नहीं तो बढ़ जाएगी परेशानी

Hanuman | Wednesday, 08 Jul 2026 04:05:17 PM
Health Tips: Diabetes patients should avoid these vegetables

इंटरनेट डेस्क। डायबिटीज की बीमारी आज के समय में लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। इस बीमारी से पीडि़त होने पर लोगों को अपनी डाइट का बहुत ज़्यादा ध्यान रखना पड़ता है। खानपान को लेकर जरा सी लापरवाही परेशानी का बहुत तेजी से बढ़ाती है।

डायबिटीज के ज्यादातर मरीजों को लगता है कि उन्हें केवल मीठे से दूरी बना लेनी चाहिए। आज हम आपको उन सब्जियां के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनसे डायबिटीज के मरीजों को दूरी बना लेनी चाहिए। ये सब्जियां ग्लाइसेमिक इंडेक्स बताती है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी जहर से कम नहीं है।

डायबिटीज के मरीजों को आलू, कॉर्न, वेजिटेबल जूस और शकरकंदी से दूरी बना लेना चाहिए। ये चारों चीजें डायबिटीज के मरीजों की परेशानी बढ़ने का कारण बन जाती हैं। आपको बता दें कि आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 111 तक हो सकता है जो चीनी से भी अधिक है। इसी कारण लोगों को आलू से दूरी बना लेनी चाहिए।

PC: diabetesandwellnessclinic
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.