- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अब पुलिस विभाग में तबादले हुए हैं। भजनलाल सरकार की ओर से अभी तक कई विभागों में तबादले किए जा चुके हैं। अब देर रात 49 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के तबादले किए गए हैं। खबरों के अनुसार, जयपुर कमश्निरेट के अंदर छह एडशिनल डीसीपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
गुरुवार देर रात पुलिस मुख्यालय की ओर से तबादलों की सूची जारी की गई है। एडिशनल एसपी समीर दुबे को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें मुख्यमंत्री सतर्कता में लगाया गया है। वह पहले जयपुर में ट्रैफिक में थे। वहीं जयपुर ग्रामीण से रजनीश पूनिया को एडिशनल डीसीपी वेस्ट की जिम्मेदारी दी गई है।
नीरज पाठक एडिशनल डीसीपी नॉर्थ को एडिशनल एसपी जयपुर ग्रामीण लगाया गया है। आलोक सिंगल को एडिशनल डीसीपी नॉर्थ की महत्वपूर्व जिम्मेदारी दी गई है। वह जयपुर के साउथ और ईस्ट में सेवाएं दे चुके हैं। वहीं कई अन्य अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें