National Weather Forecast: देश के 17 जिलों के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट, राजस्थान के ये जिले रहेंगे प्रभावित

Hanuman | Friday, 10 Jul 2026 07:53:36 AM
National Weather Forecast: Rain alert issued for 17 districts across the country, these districts in Rajasthan will be affected

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में मानसूनी बारिश लोगों पर कहर ढा रही है। बारिश के कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कई राज्यों में भारी वर्षा से सामान्य जन जीवन थम गया। मौसम विभाग की ओर से आज भी राजस्थान सहित देश के 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में ही बारिश के कारण हुए हादसों और वज्रपात से 17 लोगों की मौत हो गई।

वहीं राजस्थान सहित पूरे उत्तर भारत में मौसम का प्रवेश हो चुका है। सबसे आखिर में मानसून प्रदेश के  बीकानेर और श्रीगंगानगर में पहुंचा। इन जिलों में जमकर बारिश देखने को मिली है। जयपुर मौसम केंद्र की ओर से आज भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग की ओर से आज पूर्वी राजस्थान के 9 जिलों में मेघवर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान के इन जिलों में लिए जारी हुआ है बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ और सवाई माधोपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कल से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य में कमजोर मानसून परिस्थितियां दर्ज होने की प्रबल संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इस दौरान अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।   

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.