FIFA World Cup 2026: किलियन एम्बाप्पे का फिर चला जादू, सेमीफाइनल में पहुंचा फ्रांस

Hanuman | Friday, 10 Jul 2026 08:12:41 AM
FIFA World Cup 2026: Kylian Mbappé works his magic again; France reaches the semi-finals

खेल डेस्क। फ्रांस के स्टार खिलाड़़ी किलियन एम्बाप्पे का शानदार प्रदर्शन बोस्टन स्टेडियम में मोरक्को के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल में भी जारी रहा। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से शिकस्त देकर फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। फ्रांस खिताबी जीत से केवल दो कदम दूर है।

फ्रांस के लिए मैच का पहला गोल 60वें मिनट में किलियन एम्बाप्पे ने दागा। पेनल्टी एरिया के किनारे डेसिरे डौए से पास मिलने पर उन्होंने शानदार स्किल दिखाया। मोरक्को के तीन खिलाड़ियों द्वारा घेरे जाने के बावजूद एम्बाप्पे ने बिना ज्यादा बैक लिफ्ट के जबरदस्त ताकत के साथ डिफेंडर इस्सा डियोप के बगल से बॉल को गोल पोस्ट के अंदर डाल दिया।

किलियन एम्बाब्वे के गोल के 6 मिनट बाद ही फ्रांस की ओर से दूसरा गोल उस्मान डेम्बेले ने किया। एम्बाप्पे से मिले पास को डेम्बेले ने दाहिने कॉर्नर में मारकर गोल दागा। मैच में फ्रांस का दबदबा देखने को मिला। फ्रांस के खिलाड़ियों ने मोरक्को के खिलाफ 22 शॉट्स लिए और 9 टारगेट पर रहा। दूसरी तरफ मोरक्को का पांच में से केवल एक ही शॉट गोलकीपर के एरिया में था।

संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंचे किलियन एम्बाप्पे
किलियन एम्बाप्पे के फीफा विश्व कप 2026 में 8 गोल हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के भी 8 गोल की बराबरी कर ली है। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच गोल्डन बूट की रेस रोचक होती जा रही है। केवल तीसरा फीफा विश्व कप खेल रहे एम्बाप्पे के 20 गोल हो चुके हैं। वहीं छठी बार टूर्नामेंट में खेल रहे लियोनेल मेसी 21 गोल के पास  शीर्ष पर हैं।

PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.