- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी है। आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में कंपनियों ने बड़ा बदलाव नहीं किया है। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से जंग छिड़ चुकी है। इससे दुनिया के देशों की टेंशन बढ़ चुकी है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी एक लीटर के लिए पेट्रोल 112.66 और डीजल के लिए 97.78 रुपए प्रति लीटर खर्च करने होंगे। वहीं देश के बड़े शहरों में आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया है। नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12, डीजल 95.20, मुंबई में पेट्रोल 111.21, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.51, डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। लोगों को कीमतों में कमी होने का इंतजार है। उनका ये इंतजार कब खत्म होगा, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें