IND vs ENG: भारतीय टीम को फिर से मिली हार, श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

Hanuman | Friday, 10 Jul 2026 08:35:44 AM
IND vs ENG: Team India suffers another defeat; Shreyas Iyer sets an embarrassing record

खेल डेस्क। हैरी ब्रूक (35 गेंदों पर नाबाद 79 रन) और फिल सॉल्‍ट (42 गेंदों पर 59 रन) की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड को नौ विेकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ थी ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है।

मैच में भारतीय टीम सात विेकेट गंवाकर केवल 158 रन ही बना सकी। जवाब में इंग्लैंड ने एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया के नाम शर्मनाक कारनामा दर्ज हो गया। टीम इंडिया को लगभग 12 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले साल 2014 में ऐसा हुआ था। वहीं, भारतीय टीम ने करीब 7 साल बाद बैक टू बैक टी20 सीरीज गंवाई है। आयरलैंड में 2 मैचों की सीरीज हारने के बाद अब टीम इंडिया इंग्लैंड में भी हार गई है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को अब तक खेले 6 मुकाबलों में से 5 में हार का सामना किया। इस हार के साथ ही अय्यर के नाम बतौर कप्तान शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया जिसमें वह लगातार 5 टी20 मैच गंवाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए।

अय्यर की कप्तानी में लगातार पांच मैचों में मिली हार
अय्यर पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं जिनकी कप्तानी में लगातार 5 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले ये शर्मनाक रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम पर था जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम को साल 2009 और 2014-15 में लगातार चार टी20 इंटरनेशनल मैचों में हार झेलनी पड़ी थी।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.