- SHARE
-
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज अजमेर जिले के केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को कई बड़ी सौगात देंगे। सीएम भजनलाल आज अजमेर जिले के केकड़ी के एक दिवसीय प्रस्तावित दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह केकड़ी विधानसभा क्षेत्र को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे।
केकड़ी के कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सड़क निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों का लोकर्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री का राजकीय महाविद्यालय, केकड़ी में पौधारोपण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी रामजल सेतु लिंक परियोजना की प्रगति पर उच्च स्तरीय चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि निर्धारित समय-सीमा से पहले ही जनता को लाभ मिल सके।
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से मूर्त रूप लेने जा रही यह परियोजना पूर्वी राजस्थान के जल भविष्य को सुरक्षित करने की ऐतिहासिक पहल है, जिससे प्रदेश के लाखों लोगों को पेयजल, सिंचाई एवं औद्योगिक उपयोग के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा।
रामजल सेतु परियोजना पूर्वी राजस्थान के समग्र सामाजिक एवं आर्थिक विकास का आधार बनेगी
मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि रामजल सेतु परियोजना केवल एक जल परियोजना नहीं, बल्कि पूर्वी राजस्थान के समग्र सामाजिक एवं आर्थिक विकास का आधार बनेगी। यह परियोजना प्रदेश की भावी जल सुरक्षा, किसानों की समृद्धि तथा औद्योगिक विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी संबंधित विभाग पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजना के प्रत्येक चरण को निर्धारित टाइमलाइन में पूरा करें, ताकि इसका लाभ शीघ्रातिशीघ्र प्रदेश की जनता तक पहुंच सके।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें