- SHARE
-
खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम सीरीज पहले ही गंवा चुकी है। मेजबान टीम ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
भारतीय टीम अपनी हार का क्रम तोड़ने के लिए मैदान पर उतरेगी। आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम में हार के क्रम को तोड़ने के लिए आज कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। उन्हें ईशान किशन की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं रवि बिश्नोई भी प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन या संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर या सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा या रवि बिश्नोई।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें