Donald Trump ने अब दे डाली है ये धमकी, कहा-ईरान ने उन पर हमला किया तो...

Hanuman | Saturday, 11 Jul 2026 11:42:21 AM
Donald Trump has now issued this threat to Iran

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को धमकी दी है। उन्होंने ये धमकी उनकी हत्या की कोशिश किए जाने के दावे को लेकर दी है।

खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने अब बोल दिया कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो अमेरिका ऐसा हमला करेगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा होगा। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि ईरान की ओर 1000 मिसाइलें तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए बोल दिया कि अगर ईरान ने उन पर हमला किया तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा।

उन्होंने ये भी दावा किया कि जवाबी कार्रवाई के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं और अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार है। आपको बता दें कि दोनों देशों द्वारा शांति समझौता किए जाने के बाद हमले हुए हैं। दोनों देशों का विवाद फिर से बढ़ना दुनिया के देशों के लिए किसी टेंशन से कम नहीं है। 

PC:  aajtak.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.