कंज़र्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार होनवीर रंधावा ने साझा किया सरे के भविष्य को लेकर अपना दृष्टिकोण

Hanuman | Saturday, 11 Jul 2026 10:53:35 AM
Conservative Party candidate Honveer Randhawa shared his vision for the future of Surrey

वैंकूवर, (मलकीत सिंह)। पंजाबी समुदाय की बड़ी आबादी वाले सरे शहर में सिटी काउंसिल चुनाव के तहत मेयर पद के लिए कंज़र्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार होनवीर सिंह रंधावा ने शहर के विभिन्न पार्कों में पहुंचकर आम लोगों से मुलाकात की तथा उनके विचार, सुझाव और समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सरे के भविष्य को लेकर अपना दृष्टिकोण भी लोगों के साथ साझा किया।

रंधावा ने कहा कि लोगों के साथ होने वाली हर बातचीत सरे के भविष्य को नई दिशा देती है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की चिंताओं को समझकर ही ऐसी नीतियां बनाई जा सकती हैं, जो शहर को अधिक सुरक्षित, अधिक किफायती और परिवारों के लिए बेहतर बनाने में सहायक हों।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को कंज़र्वेटिव पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि यदि जनता का सहयोग मिला तो शहर में सार्वजनिक सुरक्षा, किफायती आवास, बुनियादी ढांचे के विकास तथा सामुदायिक कल्याण को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरे का मजबूत भविष्य केवल लोगों के भरपूर सहयोग से ही संभव है।

इस अवसर पर उनके साथ काउंसलर पद के उम्मीदवारों में रिकी बाजवा, डैन कार्लोज, कैल्विन वंडरप्लोग, डोना वू सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.