Sawan 2026: जाने सावन शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या अंतर हैं, दोनों के बीच हैं अलग अलग...

Shivkishore | Monday, 13 Jul 2026 12:59:49 PM
Sawan 2026: Know the difference between Sawan Shivratri and Mahashivratri; there are distinct differences between the two...

इंटरनेट डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए सावन के महीने को सबसे शुभ माना गया हैं। इस महीने में शिवभक्त भगवान की विशेष पूजा अर्चना करते है। आज हम इस महीने के शुरू होने से पूर्व एक बात को जानने की कोशिश करते हैं सावन शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या फर्क है। वैसे शिवरात्रि हर महीने मनाई जाती है, लेकिन महाशिवरात्रि और सावन शिवरात्रि को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इन दोनों का महत्व अलग-अलग है। आपको बताते हैं कि सावन शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या अंतर है।

सावन शिवरात्रि और महाशिवरात्रि के बीच अंतर
सावन शिवरात्रि- इस पर्व को सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन मनाया जाता है। इस अवसर पर महादेव के संग मां पार्वती की पूजा करना शुभ माना जाता है। इसी दिन कांवड़ यात्रा का जल चढ़ाया जाता है।

महाशिवरात्रि- वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल महाशिवरात्रि के पर्व को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इससे साधक को जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

सावन शिवरात्रि और महाशिवरात्रि का महत्व
पौराणिक कथा के अनुसार, सावन के महीने में अमृत की प्राप्ति के लिए समुद्र मंथन हुआ था। समुद्र मंथन से विष निकला, जिसको भगवान शिव ने सृष्टि को बचाने के लिए पी लिया था, जिसकी वजह से भगवान शिव का कंठ नीला पड़ गया। इसलिए देवताओं ने विष की जलन को शांत करने के लिए महादेव का जलाभिषेक किया था। इसलिए सावन शिवरात्रि मनाई जाती है। सावन शिवरात्रि के अवसर पर महादेव का जलाभिषेक करने का विधान है।

महाशिवरात्रि- पौराणिक कथा के अनुसार,फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठिन तपस्या की थी। इसलिए महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने का अधिक महत्व है।

pc- hindustan


 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.