- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। भारत सरकार ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन के बाद एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. 13 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय शोक रहेगा। इस दिन पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, साथ ही किसी भी तरह का आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। पीएम मोदी ने कतर के पूर्व अमीर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया है। साथ ही कहा कि वह भारत के सच्चे मित्र बने रहे।
पीएम मोदी ने क्या लिखा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि कतर के फादर अमीर महामहिम शेख हम बिन खलीफा अल थानी के निधन पर हमें गहरा दुख है, वह एक दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के उच्च स्तर तक पहुंचाया। हम उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में याद करते हैं। इनसे मुझे फरवरी 2024 में कतर की अपनी पिछली यात्रा के दौरान मिलने का सौभाग्य मिला था। उनकी आत्मा को अनंत शांति मिले।
दुनियाभर के नेताओं ने व्यक्त किया शोक
खबरों की माने तो दुनिया भर के नेताओं ने कतर के पूर्व अमीर के निधन पर शोक व्यक्त किया है, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और यूएई के पीएम शेख मोहम्मद ने भी कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शेख हमद को महान नेता और राजनेता बताते हुए शरीफ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
pc- aaj tak