Rajasthan: बालोतरा में बड़ा सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने डंपर को मारी टक्कर, एक ही गांव के 5 युवकों की मौत, 3 घायल

Shivkishore | Monday, 13 Jul 2026 01:07:24 PM
Rajasthan: Major road accident in Balotra; Scorpio collides with dumper; 5 youths from the same village killed, 3 injured.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बालोतरा जिले के भांडियावास गांव के पास देर रात एनएच-125 पर भीषण सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार आगे चल रहे डंपर से जा टकराई, टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और हादसे में कुल 5 युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

तीन युवकों की मौके पर मौत 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद घायलों और मृतकों को निजी एम्बुलेंस की मदद से बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में  प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जोधपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दो घायल ने दम तोड़ दिया। 

बायतू के रहने वाले थे सभी मृतक 
सभी मृतक बायतू के कानोड़ गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान रेवांताराम (26) पुत्र गेनाराम जाट, स्वरूपाराम (27) पुत्र मेहराराम जाट, भरत (25) पुत्र बन्नाराम जाट, किशन (27) पुत्र शेराराम जाट और भावेश पुत्र कलाराम जाट सभी निवासी कानोड के रूप में हुई। हादसे में घायल बाबू पुत्र अर्जुनराम, मुकेश पुत्र मेहराराम, हेमाराम पुत्र जीयाराम अस्पताल में भर्ती है, सभी का उपचार जारी है।  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो की टक्कर किसी अज्ञात वाहन से हुई थी, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ा। पुलिस अब आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

pc- khabarindiatv.in



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.