- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। लियोनेल मेसी के जादुई खेल के दम पर डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने बुधवार रात को फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से शिकस्त दी। इसके साथ मेसी की टीम ने लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया।
अब उसका खिताब के लिए 19 जुलाई को स्पेन से मुकाबला होगा। अर्जेंटीना 85 मिनट 0-1 से पिछड़ रही थी। उसके बाद आखिरी 7 मिनट में दो गोल कर उनसे रोमांचक जीत दर्ज की। मैच में अटलांटा में एंथनी गॉर्डन के 48वें मिनट में किए गए गोल से इंग्लैंड की टीम फाइनल की ओर बढ़ती दिख रही थी, लेकिन इसके बाद लियोनेल मेसी का शानदार खेल देखने को मिला।
मेसी के शॉर्ट कॉर्नर पर एंजो फर्नांडेज ने 25 गज से शानदार गोल टीम को बराबरी दिलाई। इसके बाद इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में मेसी के सटीक क्रॉस पर सब्स्टीट्यूट लॉटारो मार्टिनेज ने हेडर से गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई दी। इस प्रकार से अर्जेंटीना ने 7वें वर्ल्ड कप फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
अर्जेंटीना अब तक जीत चुकी है तीन बार विश्व कप
टीम इससे पहले 1930, 1978, 1986, 1990, 2014 और 2022 में फाइनल पहुंची थी। वह 1978, 1986 और 2022 में विश्व कप जीत चुकी है। अब अर्जेंटीना के पास लगातार दूसरी बार और कुल चौथा खिताब जीतने का मौका है। मैच के दौरान अर्जेंटीना और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बीच टकराव भी देखने को मिला। पूरे पहले हाफ में कई बार खिलाड़ी भिड़े और फाउल की भरमार रही।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें