अब नए फॉर्मेट में खेला जाएगा ICC ODI World Cup 2027, तीन बार आपस में भीड़ सकते हैं भारत और पाकिस्तान

Hanuman | Thursday, 16 Jul 2026 09:12:29 AM
The ICC ODI World Cup will now be played in a new format; India and Pakistan could face each other up to three times

खेल डेस्क। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप में दर्शकों को भारत और पाकिस्तान के बीच अधिकतम तीन मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। 2027 का वनडे विश्व कप और 2028 का टी-20 वर्ल्डकप नए फॉर्मेट में आयोजित होगा। इसी कारण वनडे विश्व कप में ऐसा होगा। भारत और पाकिस्तान की टीमें ग्रुप स्टेज, सुपर-7 और फिर नॉकआउट तक एक-दूसरे के सामने आ सकती हैं।

खबरों के अनुसार, वनडे विश्व कप में 14 टीमों के साथ नया थ्री-स्टेज फॉर्मेट लागू होगा, जिसमें सेमीफाइनलिस्ट सुपर-7 राउंड से चुने जाएंगे। वहीं, टी-20 विश्व कप में सुपर-8 के स्थान पर सुपर-10 स्टेज आयोजित होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दो नए एलिमिनेटर मुकाबले भी इसमें जोड़े गए हैं। आईसीसी की ओर से बुधवार को नए फॉर्मेट में बदलावों को स्वीकृति दी गई है। एडिनबर्ग में हुई सालाना बैठक के बाद आईसीसी की ओर से इसका ऐलान किया गया है।

आईसीसी के अनुसार, आगामी एकदवसीय विश्व कप में 14 टीमें ही खेलेंगी, लेकिन फॉर्मेट को थ्री-स्टेज में बदल दिया गया है। नए फॉर्मेट के मुताबिक, सबसे पहले सुपर सीरीज खेली जाएगी। इसमें रैंकिंग की आखिरी तीन टीमें (12, 13 और 14) राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी और एक टीम दूसरे राउंड में पहुंचेगी।

सुपर-7 राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे कुल 21 मैच
दूसरे राउंड में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। जिनमें कुल 30 मैच खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें और दोनों ग्रुप को मिलाकर एक बेस्ट (सातवीं) टीम तीसरे राउंड यानी सुपर-7 में जगह बनाएगी। सुपर-7 राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में कुल 21 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। इनकी विजेता टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

PC:  zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.