- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में इन दिनों मानसूनी बारिश हो रही है। वहीं कुछ राज्यों में मानसून का प्रभाव कम भी हुआ है। मौसम विभाग की ओर से आज कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आज ओडिशा में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। वहीं बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश में इजाफा होगा।
विभाग की ओर से आज राजस्थान सहित 15 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इस राज्यों में राजस्थान के साथ ही उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, गोवा, झारखंड, सिक्किम, असम, हिमाचल, उत्तराखंड, मेघालय, मणिपुर, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश शामिल है। राजस्थान में इस साल अब तक मानसून सीजन कमजोर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अब तक सामान्य से 18 फीसदी कम बरसात हुई है। आज विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
आगामी सात दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियों में होगा इजाफा
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आगामी सात दिनों के दौरान बारिश की गतिविधियों में इजाफा होने की संभावना है। कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी आगामी दिनों में छिटपुट बारिश के साथ आकाश में बादल छाए रह सकते हैं।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें