Ind vs Eng: कार्डिफ में पिछले 15 साल से वनडे में टीम इंडिया को नहीं मिली है हार, दूसरे मैच में ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन!

Hanuman | Thursday, 16 Jul 2026 01:24:40 PM
Ind vs Eng: Team India hasn't lost an ODI in Cardiff in the last 15 years; here is what the playing XI will look like for the second match!

खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। टीम इंडया इंग्लैंड के खिलाफ लगातार चौथी वनडे सीरीज जीतने के लक्ष्य से मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम ने इससे पहले 2021 में घर पर 2-1, 2022 में इंग्लैंड में 2-1 और 2025 में भारत में 3-0 से  वनडे सीरीज जीत थी। मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय टीम पहले मैच में 6 विकेट से जीतकर टीम 1-0 की बढ़त बना चुकी है।

दोनों ही टीमों के बीच कार्डिफ में दूसरा मुकाबला शाम 5:30 बजे शुरू होगा। इस मैदान में टीम इंडिया पिछले 15 साल से वनडे में हार नहीं मिली है। टीम इंडिया को इस मैदान पर आखिरी हार 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी। इसके बाद उसने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका को 2014 में इंग्लैंड को 133 रन से शिकस्त दी थी। इस मैच में मेजबान टीम चौथे तेज गेंदबाज के साथ उतर सकती है। चोट से उबर चुके ब्रायडन कार्स को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है। वहीं पहला मैच जीतने वाली भारतीय प्लेइंग में ज्यादा बदलाव नहीं होने की संभावना है। हालांकि तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की फिटनेस पर फैसला मैच से पहले किया जाएगा। कप्तान शुभमन गिल भी फिट हैं। गुरनूर बरार की गैर मौजूदगी में अर्शदीप सिंह या प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है।

संभावित भारतीय प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार/अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.