- SHARE
-
खेल डेस्क। अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट में आज टी20 क्रिकेट इतिहास में अभी तक का सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड टूट गया है। ये रिकॉर्ड इससे पहले आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के नाम दर्ज था। फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग के चौथे सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क को हराकर वॉशिंगटन फ्रीडम ने ये रिकॉर्ड अब अपने नाम दर्ज करवा लिया है।
मैच में निकोलस पूरन ने सिर्फ 31 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनकी शतकीय पारी के दम पर एमआई न्यूयॉर्क 20 ओवर्स में 266 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही। इस पारी के दम पर वह मेजर लीग क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इस मामले में उन्होंने फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 34 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी। पूरन 33 गेंदों में 106 रनों की पारी खेली।
स्टीव स्मिथ और एंड्रीज गौस ने तीसरे विकेट के लिए की 241 रनों की साझेदारी की
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम के लिए स्टीव स्मिथ और एंड्रीज गौस ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 89 गेंदों में 241 रनों की साझेदारी की। स्मिथ ने नाबाद 110 रन और गौस ने 132 रनों की पारी खेली। इससे वॉशिंगटन फ्रीडम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर दिया। इस जीत के साथ टी20 क्रिकेट में वॉशिंगटन फ्रीडम की टीम ने हाईएस्ट टारगेट को चेज करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इंडियन प्रीमियर लीग की टीम पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 265 रनों के टारगेट का पीछा किया था।
PC: pooran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें