- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है।
गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में उठ रही छात्रों की गूंज से भाजपा सरकार डरी हुई है। जिस प्रकार से पहले कोटा में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर रुकावटें खड़ी की गईं, शिक्षण संस्थानों पर दबाव बनाया गया, अब उत्तराखंड में भी उसी प्रकार विघ्न डालने की कोशिश भाजपा द्वारा की गईं। पर कोटा का कार्यक्रम बेहद सफल रहा था और इसी वजह से भाजपा बौखलाई हुई है।
देहरादून में भी राहुल गांधी से मिलने, उनको सुनने के लिए युवा और विद्यार्थी उत्साहित
देहरादून में भी राहुल गांधी से मिलने,उनको सुनने के लिए युवा और विद्यार्थी उत्साहित हैं तथा स्थान बदलने के बावजूद बड़ी संख्या में पंजीकरण करवा रहे हैं।
भाजपा सरकार की हरकतों को पूरा देश देख रहा है
अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि भाजपा सरकार की हरकतों को पूरा देश देख रहा है, छात्रों में बहुत आक्रोश है लेकिन फिर भी सरकार आमजन का मूड नहीं समझ रही है।
यह कार्यक्रम तो विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर उठ रही चिंताओं से सरकार का ध्यान आकृष्ट कर रहा है, भाजपा सरकार द्वारा युवाओं को इस प्रकार से उकसाया जाना बिल्कुल ही अनावश्यक था। देहरादून से उठने वाली यह गूंज दिल्ली में बैठे हुक्मरानों के कानों में गूंजेगी। आपको बता दें कि इससे पहले राजस्थान के कोटा जिले में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें