- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। हालांकि आज भी कंपनियों ने कीमतों में कमी नहीं कर आमजन को राहत नहीं दी है। बढ़ी हुई कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना करना पड़ रहा है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी पेट्रोल 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर है। वहीं देश के बड़े शहरों में आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया है। नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12,डीजल 95.20, मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी है दोनों ईंधनों की कीमतें
गुरुग्राम: पेट्रोल 102.77 रुपए, डीजल 95.44 रुपए
नोएडा: पेट्रोल 102.12 रुपए, डीजल 95.56 रुपए
हैदराबाद: पेट्रोल 115.69 रुपए, डीजल 103.82 रुपए
लखनऊ: पेट्रोल 102.05 रुपए, डीजल 95.55 रुपए
बेंगलुरु: पेट्रोल 110.93 रुपए,| डीजल 98.80 रुपए
भुवनेश्वर: पेट्रोल 109.92 रुपए, डीजल 100.92 रुपए
चंडीगढ़: पेट्रोल 98.10 रुपए, डीजल 86.09 रुपए
पटना: पेट्रोल 113.35 रुपए, डीजल 99.36 रुपए
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल 115.49 रुपए,डीजल 104.40 रुपए
कीमतें बढ़ने के कारण लोगों को करना पड़ रहा है महंगाई का सामना
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को जारी किया जाता है। हालांकि लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में कमी नहीं हुई है। अमेरिका-ईरान विवाद के कारण सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा किया था। अब लोगों को की कीमतों में कमी आने का इंतजार है।
PC: outlookbusiness.