Government Scheme: इस प्रकार आप आसानी से पा सकते हैं पांच लाख रुपए का फ्री इलाज

Hanuman | Saturday, 11 Jul 2026 09:22:46 AM
Government Scheme: Here is  you can easily get free medical treatment worth five lakh rupees

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से आमजन के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में एक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी है, जिसका संचालन केन्द्र सरकार की ओर से किया जा रहा है।

इस योजना में आयुष्मान कार्ड बनवाकर आप पांच लाख रुपए तक का फ्री इलाज ले सकते हैं। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि आप किस प्रकार से इस योजना का लाभ ले सकते हैं। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद आपको चेक करना होगा कि आपके शहर का कौन सा वो अस्पताल है, जहां पर आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज आप करवा सकते हैं।

इसके बाद आपको उस अस्पताल में अपना आयुष्मान कार्ड लेकर विजिट करनी होगी। यहां अस्पताल में बने आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर संबंधित अधिकारी से मिलकर उन्हें अपना आयुष्मान कार्ड दिखाना होगा। अधिकारी आयुष्मान कार्ड से आपकी जानकारी चेक करेगा। इसके बाद सबकुछ सही पाए जाने पर आपको मुफ्त इलाज का लाभ  मिलने लगेगा। इस योजना के माध्यम से एक साल के भीतर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

PC:  ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.