- SHARE
-
खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का 19 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला तीसरा वनडे उनके इंटरनेशनल कॅरियर का आखिरी मुकाबला साबित हो सकता है। अब इस बात के संकेत मिलने लगे हैं। खबरों के अनुसार, भारतीय चयनकर्ता अब भविष्य की टीम तैयार करने पर जोर दे रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, चयनकर्ता 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को अधिक मौके देने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर इस दौरे पर टीम के साथ मौजूद हैं और वह इंग्लैंड सीरीज के बाद रोहित शर्मा को वनडे टीम में आगे जारी रखने के पक्ष में नहीं हैं।
बताया जा रहा है कि चयनकर्ता अब युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लगातार मौके देना चाहते हैं। इंग्लैंड दौरे पर तीन पारियों में दो शतक लगाने वाले जायसवाल को चयनकर्ता आगामी करीब 20वनडे मैच खिलाने की योजना बना रहे हैं। जिससे वह अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों का अहम हिस्सा बन सकें। रोहित शर्मा के टीम में होने से उन्हें नियमित मौके मिलना मुश्किल हो सकता है। इसी कारण भारतीय चयनकर्ता टीम में बदलाव चाहती है।
रोहित शर्मा का हालिया प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा
वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगा चुके रोहित शर्मा का हालिया प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। गत आठ वनडे मैचों में वह 30.1 की औसत और 88.6 के स्ट्राइक रेट से केवल 241 रन ही बना सके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक आया है। इसी कारण चयनकर्ता बड़ा फैसला ले रहे हैं।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें