- SHARE
-
खेल डेस्क। भले ही भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच में विराट कोहली ने अपने नाम एक और विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 44 ओवर में 233 रनों पर सिमट गई। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जड़े। विराट ने 66 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली।
जवाब में इंग्लैंड ने 44.1 ओवर में 234 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस पारी के दौरान श्रीलंका के महान खिलाड़ी कुमार संगकारा का सालों पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। विराट कोहली ने अब विरोधी टीम के घरेलू मैदान पर खेले गए वनडे मैचों सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया। उन्होंने भारतीय पारी के 24वें ओवर की चौथी गेंद पर यह मुकाम हासिल किया। इससे पहले कुमार संगकारा ने विरोधी देशों की सरजमीं पर खेले गए 149 वनडे मैचों में 5518 रन बनाए थे। अब विराट कोहली ने केवल 126वें वनडे मैच में संगकारा को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली के अब विरोधी देशों की सरजमीं पर 5538 रन हो गए हैं।
देश से बाहर खेले गए वनडे मैचों में 8000 रन पूरे किए
वहीं विराट कोहली ने इस पारी के दोरान देश से बाहर खेले गए 183 वनडे मैचों में 8000 रन भी पूरे किए। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेट बने। सचिन तेंदुलकर (11450) और सौरव गांगुली (8111) इससे पहले भारत की ओर से ऐसा कर चुके हैं।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें