Indian Railways: इस प्रकार टिकट बुक करने पर मिलेगी तीन प्रतिशत की छूट, जान लें

Hanuman | Friday, 17 Jul 2026 09:06:56 AM
Indian Railways: Now get a 3% discount by booking tickets this way

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा रेल से यात्रा की जाती है। अब भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों के हित में एक बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने टिकट बुक करने पर मिलने वाले डिस्काउंट को बढ़ा दिया गया है। इस बात की जानकारी भारतीय रेलवे ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

भारतीय रेलवे ने एक्स के माध्यम से बताया है कि RailOne App के तहत अनारक्षित टिकट बुक करने वाले यात्रियों को मिलने वाली डिस्काउंट की सुविधा को अब अगले साल तक बढ़ा दिया है।  खबरों के अनुसार, RailOne App से अनारक्षित टिकट बुक करने पर किराए में तीन प्रतिशत की छूट मिलेगी।

यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल पेमेंट करने पर यात्रियों को ये डिस्काउंट मिलेगा। ये छूट सीधे टिकट बुकिंग के दौरान ही लागू हो जाएगी। भारतीय रेलवे की ओर से इस डिस्काउंट की सुविधा को 31 मार्च 2027 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.