Petrol-Diesel Prices: देश के बड़े शहरों में आज इतनी तय कर दी गई हैं कीमतें

Hanuman | Friday, 17 Jul 2026 09:17:27 AM
Petrol-Diesel Prices: Here are the rates fixed for today in major cities across the country

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से छिड़ी जंग के बीच आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। लोगों को बढ़ी हुई कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी पेट्रोल 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर है।  वहीं राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12,डीजल 95.20, मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। लोगों को दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा होने के कारण महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। सरकार कीमतों में कब कमी करेगी। इसका आमजन को इंतजार है।

PC:  navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.