- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। घर में अचानक गैस खत्म हो जाने पर लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। अब उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उपभोक्ता किराने के सामान की तरह एलपीजी सिलेंडर भी कुछ ही मिनटों में मंगा सकेंगे। देश इसके लिए नई सुविधा शुरू की गई है।
खबरों के अनुसार, देश में पहली बार क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मिलकर नई सर्विस शुरू की है, जिसके तहत चुनिंदा एलपीजी सिलेंडर करीब दस मिनट में उपभोक्ता के घर तक पहुंचाए जाएंगे। हालांकि अभी ये सर्विस केवल बेंगलुरु में शुरू हुई है। नई सर्विस के तहत अभी ग्राहकों द्वारा HP Navya 10 किलोग्राम कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर और एचपीसीएल का 5 किलोग्राम मेटल एपीजी सिलेंडर ऑर्डर किया जा सकता है।
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस नई सर्विस के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने इस सर्विस की शुरुआत का स्वागत करते हुए कहा कि एचपीसीएल की यह पहल डिजिटल इंडिया, ईज ऑफ लिविंग और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम है।
इस प्रकार बुक करवाया जा सकता है सिलेंडर
स्विगी इंस्टामार्ट के माध्यम से गैस सिलेंडर बुक करना बहुत ही आसान है। इसके लिए सर्वप्रथम ऐप खोलकर एचपीसीएल एलपीजी सिलेंडर को सर्च करना होगा। अब अपनी जरूरत के मुताबिक, सिलेंडर का चयन कर ऑर्डर कन्फर्म कर दें। ऑर्डर पूरा होने के बाद सिलेंडर की डिलीवरी एचपीसीएल के रजिस्टर्ड डिस्ट्रीब्यूटर और ट्रेंड डिलीवरी स्टाफ की ओर से आपको की जाएगी।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें