- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी कीमतों में बदलाव का दौर जारी है। आज सोना सस्ता हुआ है, वहीं चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है। खबरों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 189 रुपए सस्ता हु़आ है। इससे इस सोने का भाव गिरकर 1.42 लाख रुपए पर आ गया है।
वहीं एक किलो चांदी 680 रुपए महंगी हुई है। इससे चांदी की कीमत बढ़कर आज 2.20 लाख रुपए पर पहुंच गई है। सोने की कीमत में इस साल 9 हजार रुपए बढ़ी है। खबरों के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.42 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
दूसरी ओर चांदी कीमत में इस साल 10 हजार रुपए की गिरावट आई है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.20 लाख रुपए पर आ चुकी है। 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें