- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार की और से देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा किसानों को हर साल छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता तीन बार 2-2 हजार रुपए की किस्त के रूप में दिए जाते हैं।
अभी तक योजना की 23 किस्ते जारी हो चुकी हैं। अब किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि योजना की 24वीं किस्त किस माह में जारी हो सकती है। 23वीं किस्त जून महीने में जारी हुई। इस हिसाब से 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्टूबर में हो रहा है।
इसलिए माना जा रहा है कि केन्द्र सरकार की ओर से 24वीं किस्त अक्टूबर माह में जारी की जा सकती है। इस किस्त के जारी होने से पहले किसानों को कुछ काम पूरे करवाने होंगे। इन कामों के पूरे नहीं होने पर किसान किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें