हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाला विश्व का पांचवां देश बना भारत

Hanuman | Friday, 17 Jul 2026 01:31:05 PM
India becomes the fifth country in the world to operate hydrogen trains

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन के शुरू होने से हरियाणा और दिल्ली की दूरी कम समय में तय होगी। देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच का सफर को पूरा करने में दो घंटे से अधिक का समय लेगी। इसके साथ ही भारत हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाला विश्व का पांचवां देश बन गया है।

इससे पहले जर्मन, फ्रांस, स्वीडन और चीन हाइड्रोजन ट्रेन चलाने की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। इस ट्रेन में हाइड्रोजन को फ्यूल के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है। हाइड्रोजन ट्रेन अधिक ग्रीन मोबिलिटी ऑप्शन की ओर बढ़ने की एक बड़ी योजना का हिस्सा है, जिसमें हाइड्रोजन को सबसे ग्रीन फ्यूल माना जाता है।

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद जंक्शन से रवाना होने के बाद ट्रेन जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भंभेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहाना, बड़वासनी होते हुए सोनीपत जंक्शन  तक का सफर तय करेगी। वापसी में भी इन सभी स्टेशनों पर इसी क्रम में ठहराव रहेगा।

PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.