- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में इन दिनों मानसून का ज्यादा ही प्रभाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की ओर से आज भी देश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश, तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। इन राज्यों में 14 घंटे के अंदर तूफानी बारिश हो सकती है। हालांकि राजस्थान के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं हुआ है।
प्रदेश में आज दस जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। राजस्थान में 21 जुलाई से एक बार फिर से मानसून की सक्रियता देखने को मिलेगी। राजस्थान के कई जिलों में बारिश नहीं होने से लोगों को इन दिनों भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी जयपुर में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दीदार भी लोगों को नहीं हुआ है। यहां पर लोगों को बारिश का इंतजार है।
इन राज्यों के लिए जारी हुआ है भारी बारिश का अलर्ट
दूसरी ओर मौसम विभाग ने देश के उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और आसमानी बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग की ओर से अगले चार दिनों में पूर्वोत्तर में व्यापक बारिश का एक नया दौर आने का पूर्वानुमान जताया गया है। इसी के तहत अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सबसे भारी वर्षा होने की संभावना है।
PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें