US-Iran War: अमेरिकी सेना ने लगातार नौवीं रात ईरान पर किए हमले

Hanuman | Monday, 20 Jul 2026 09:10:03 AM
US-Iran War: US military launches attacks on Iran for the ninth consecutive night

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग बढ़ती जा रही है। अमेरिका की ओर से ईरान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, अमेरिकी सेना ने लगातार नौवीं रात भी ईरान पर नए हवाई हमले किए।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस बात की जानकारी दी है। कमांड ने बताया कि रविवार शाम 7 बजे से ईरान के खिलाफ हमलों की नई लहर शुरू की गई। ईरान की उन सैन्य क्षमताओं को खत्म करने के लिए अमेरिका की ओर से हमले किए गए हैं। कमांड ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि ईरान के खिलाफ ये अभियान लगातार नौवीं रात भी जारी है और जरूरत पड़ने पर आगे भी हमले किए जाएंगे।

कमांड ने भी बताया कि 18 जुलाई को उत्तरी इराक में मार गिराए गए एक ईरानी वन-वे अटैक ड्रोन के मलबे को नियंत्रित तरीके से नष्ट करने के दौरान विस्फोट हो गया, इस हादसे में एक अमेरिकी सैनिक को अपनी जान गवांनी पड़ी है। इस युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। इससे एक दिन पहले ही पेंटागन ने जॉर्डन में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत होने की जानकारी दी थी।

ईरान ने भी किए हैं हमले
अमेरिका की ओर से ईरान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। उत्तर-पश्चिमी शहर तबरीज में पहली बार कम से कम तीन धमाकों की आवाजें सुनी गईं। वहीं दक्षिण-पश्चिम में बुशेहर और होर्मोजगान में भी विस्फोट हुए हैं।  दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान के कोनारक और बंदरगाह शहर चाबहार में भी हवाई हमलों की जानकारी सामने आई है। दूसरी ओर कुवैत ने भी ईरान द्वारा अल-सुबिया बिजली उत्पादन और समुद्री पानी को पीने योग्य बनाने वाले संयंत्र को निशाना बनाए जाने का दावा किया है।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.